Uncategorized

एकल अभियान अंचल कोरबा का दो दिवसीय अभ्युदय यूथ क्लब खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम गेवरा स्टेडियम में पूरे जोश, उत्साह उमंग के साथ संपन्न

कोरबा 21 सितंबर एकल अभियान अंचल कोरबा का दो दिवसीय अभ्युदय यूथ क्लब खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम गेवरा स्टेडियम दीपका में 20सितंबर से शुभारंभ होकर 21सितंबर को धूमधाम हर्षोल्लास उमंग जोश उत्साह से संपन्न किया गया,अभ्युदय यूथ क्लब खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम अध्यक्षता सुखराम मरावी पूर्व सरपंच सासीन जटगा एवम एकल अभियान अंचल समिति के पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर अब वंदे मातरम् का गायन कर शुभारंभ किया गया,
इस प्रतियोगिता में एकल अभियान के 4 ब्लॉक के 10केंद्रों के वनवासी दूरस्थ क्षेत्रों के 320बच्चे शामिल हैं,जो एकल अभियान के पांच प्रकार के खेल का लिस्ट जारी था ,जिसमे अच्छे प्रदर्शन करेंगे ऐसे 32प्रतिभागियों को संभाग स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा,इस कार्यक्रम को नगर के खेल कूद के सीनियर बंधुओ द्वारा खेला कर एकल अभियान को अपना बहुमूल्य योगदान , सहयोग रहा,
इस दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि संगीता मोहंती श्रेया महिला मंडल एसईसीएल गेवरा एरिया, विशिष्ट अतिथि ज्योति नंद दुबे पूर्व अध्यक्ष छ ग खाद्य आयोग,भाग अंबिकापुर समिति उपाध्यक्ष उमा बंसल,अंचल समिति अध्यक्ष हरे राम शर्मा,संतोष अग्रवाल, सरला देवी मित्तल,राम पुकार एवम अन्य वरिष्ठ समिति और विशेष रूप से अश्वनी मिश्रा एवम लल्लू सिंह पूरे तन मन धन से सहयोग रहा, एकल अभियान भाग अंबिकापुर के भाग अभियान में भागवत लाल नायक एवम भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख राजेश शाहू,अंचल अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा, कार्यक्रम मीडिया प्रभारी चंद्रा कुमार राठिया देवपहरी एवम् कार्यकर्तागण, आचार्यगण,बच्चे, अभिभावक गण,दीपका वासी उपस्थित रहे,
कार्यक्रम के समापन समारोह अतिथियो व समिति के द्वारा मां सरस्वती मां भारती में दीप प्रज्ज्वलित के पश्चात् स्वागत परिचय तथा मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथि उद्बोधन में बच्चों को खेल में अच्छा प्रदर्शन के लिए प्रशंसा एवम भविष्य में अच्छे प्रदर्शन के लिय जोश उत्साह वर्धन करते हुए आशिर्वाद,अंचल अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा द्वारा कार्यक्रम का वृत्त के पश्चात् मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवम अंचल समिति के हाथों से सभी विजेताओं एवम खेल शिक्षकों को भी पुरस्कार वितरण किया गया,सभी बच्चों को मेडल से पहनाकर पुरुष्कृत किया गया,कार्यक्रम के अध्यक्षता सुखराम मरावी पूर्व सरपंच सासिन जटगा का पूरे दो दिन समय प्राप्त हुआ।एकल अभियान द्वारा इस कार्यक्रम आयोजित कर सुदूर दूरस्थ वनवासी क्षेत्रों में खेल जगत में भागीदारी सुनिश्चित कर मां भारती का नाम रोशन कर सके,वनवासी क्षेत्रों में भी खेलेगा भारत आगे बढ़ेगा भारत का नारा बुलंद एवम बढ़ावा मिले।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button