Uncategorized

एकल अभियान देवपहरी का आचार्य मासिक अभ्यास वर्ग आश्रम परिसर में संपन्न

कोरबा 30अगस्त कोरबा ब्लॉक के अंतर्गत सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र में एकल ग्राम संगठन द्वारा संचालित एकल अभियान संच केंद्र देवपहरी का आचार्य मासिक अभ्यास वर्ग गौ मुखी सेवा आश्रम परिसर में आज शाम को संपन्न हुआ,यह वर्ग 24 घंटे का होता है,जिसमे आचार्यों को विभिन्न विषयों पर अभ्यास कराया जाता है,
इस वर्ग में आज दोपहर को गौ मुखी सेवा धाम समिति के जिला संगठन प्रमुख रामेश्वर सिंह राठिया का मार्गदर्शन ,उद्बोधन प्राप्त हुआ,राठिया ने कहा कि एकल अभियान बहुत ही सराहनीय ईश्वरीय कार्य कर रही है बीहड़ वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों में पंच मुखी शिक्षा के अंतर्गत अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है,आगे भी देगा और समाज को नगर वासी और वनवासी के बीच निश्चित रूप से प्रेम का सेतु बांध का निर्माण कार्य करेगा,दो मत की बात नहीं है,
इस अवसर पर संच समिती सचिव धनसिँह कंवर द्वारा संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया के द्वारा दिया गया विषयों पर आचार्यों से सर्वप्रथम अगस्त माह की कार्य की समीक्षा करते हुए आगामी योजना के बारे में जानकारी मार्गदर्शन दिया,सभी आचार्यों को अपने अपने जिम्मेदारी को समझाते हुए समाज को अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए आभार प्रकट किया,
गत माह अपने देश के आजादी के 75वें वर्षगांठ अमृत महोत्सव कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान में एकल अभियान का अच्छा भूमिका बताए,आचार्यों की मानधन समीक्षा करते हुए कहा कि कर्म करने पर जोर देने को कहा फल ऊपर वाला निश्चित रूप देगा,
आगामी कार्यक्रम वन यात्रा की तैयारी और जिला स्तर पर अभ्युदय यूथ क्लब खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साह वर्धन और मनोबल प्रेरणा स्त्रोत की जरूरत बताए,5 सितंबर शिक्षक दिवस कार्यक्रम को धूम धाम से मनाने पर जोर दिया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button