Uncategorized

एकल अभियान कोरबा का अभ्युदय यूथ क्लब संच स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का अंतिम कार्यक्रम कल जटगा में,अंचल स्तरीय 18से 19 सितंबर दीपका में

कोरबा 28अगस्त एकल अभियान अंचल कोरबा भाग अंबिकापुर के अंतर्गत संच स्तरीय अभ्युदय यूथ क्लब खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम पूरे जोश उत्साह उमंग के साथ संपन्न हो चुका है,जिसका अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम 18 से 19सितंबर 2022 को अंचल कार्यालय दीपका मैदान में आयोजित किया जाएगा,
एकल अभियान का अभ्युदय यूथ क्लब खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रशिक्षण के पश्चात् सर्वप्रथम सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के संच केंद्र देवपहरी के विद्यालय ग्राम बड़गांव ग्राम पंचायत मैदान में 31जुलाई को आयोजित किया गया था,जिसमे मुख्य अथिति संच समिती अध्यक्ष प्रेमदास महंत एवम संच समिती सचिव धनसिँह कंवर के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया द्वारा संचालित किया गया,इस अवसर पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में शामिल पांच प्रकार के खेल जिसमे कबड्डी,कुश्ती, ऊंची कूद,लंबी कूद एवम दौड़ जैसे आवश्यक खेलों को संस्था के आदेशानुसार खेलाया गया,ताकि आगे जाकर वनवासी क्षेत्रों के बच्चे भी छत्तीसगढ़ महतारी और मां भारती के लिए नाम रोशन कर सकें,वनांचल क्षेत्र के गांव गांव से खिलाड़ी तैयार किया जा सके,
इसी कड़ी में संच केंद्र पोड़ी बतरा के विद्यालय ग्राम दावन पारा,बाजार के सामने मैदान में 19अगस्त को खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में संच समिती भास्कर लाल कश्यप,पुंडलिक राव शिंदे,रामसनेही शाहू ,अंचल प्राथमिक शिक्षा प्र प्रमुख चंद्र शेखर महंत,संच प्रमुख बलराम यादव उपस्थित रहे,
इसी प्रकार संच केंद्र बेलतरा और चैतमा संच केंद्र के मदनपुर में और पाली संच के नवापारा में और दीपका संच केंद्र के झाल कछार में संच केंद्र पोड़ी उपरोड़ा और 27अगस्त को संच केंद्र बालको के विद्यालय ग्राम सतरेंगा में एवम संच केंद्र मोरगा में भी खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न हुआ,संच केंद्र जटगा का 29 अगस्त को खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इस कार्यक्रम के सभी 32 विजेताओं को 18 से 19सितंबर को दीपका मे आयोजित कार्यक्रम में खेलाया जायेगा। एकल अभियान का इस तरह के खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम को सभी संच समिती और ग्राम वासियों ने सराहनीय कदम बताया और हृदय से प्रशंसा किए।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button