Uncategorized

प्राथमिक शाला सोनारी में जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम धूम धाम पूर्वक आयोजन

कोरबा 18अगस्त कोरबा ब्लॉक के अंतर्गत सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत देवपहरी के प्राथमिक शाला सोनारी में प्रधान पाठक मेष राम पटेल एवम शाला प्रबंधन समिति तथा ग्राम वासियों द्वारा आज 18अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम को धूम धाम से मनाया गया,जिसमे बच्चों के द्वारा मटका फोड़ को आंख में पट्टी बांधकर डंडे से फोड़ना और मटका को ऊपर लटका कर सामूहिक पिरामिड बनाकर फोड़ने का कार्यक्रम को आनंद पूर्वक मनाया गया ,इसमें उत्साह वर्धन के लिए उचित पुरूष्कार रखा गया था,जिसे शाला प्रबंधन समिति के हाथो वितरण किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधान पाठक मेष राम पटेल एवम शाला प्रबंधन समिति और ग्राम वासी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों द्वारा प्रधान पाठक का इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद साधुवाद आभार प्रकट किया गया ।भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होता रहे,जिसमे गांवों वालों का भागीदारी सुनिश्चित होगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button