कोरबा 18अगस्त कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर सुदूर वनांचल दूरस्थ जिसे पिछड़ा क्षेत्र कहा जा सकता है,क्योंकि अभी सभी राज्य के कोने कोने पर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध करवा दिया गया है,जिससे सभी कार्य समय पर हो जाता है लेकिन लेमरू इस क्षेत्र का मुख्यालय केंद्र होने पर आज तक स्थाई नेटवर्क उपलब्ध नहीं हो पाया है जिससे इस क्षेत्र के जनता वंचित हो रहे हैं,
रामपुर विधानसभा के आदिवासी विधायक ननकी राम कंवर के अथक प्रयासों से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेमरू में पुनः 102 एंबुलेंस सेवा वाहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है,जिससे इस क्षेत्र के लोगों को डिलीवरी केस के लिए अपने किराए से इमरजेंसी वाहन व्यवस्था नहीं करना पड़ेगा और कम समय में वाहन सुविधा उपलब्ध हो पायेगा,इस क्षेत्र के लिए महतारी एक्सप्रेस 102 एंबुलेंस सेवा का बहुत ज्यादा जरूरत हो रहा था जिससे बार बार सोशल मीडिया और कलेक्टर जन दर्शन पर मांग किया जा रहा था जो आज सार्थक परिणाम देखने को मिला,लेकिन नेटवर्क के अभाव में यह सुविधा घर बैठे नही मिल पायेगा,लेमरू में नेटवर्क नहीं पर बुलाने जाना पड़ेगा,इस लेमरू क्षेत्र के लिए अति शीघ्र कोई भी नेटवर्क उपलब्ध करवाने की जरूरत महसूस किया गया,इससे संबंधित विभाग और अपने रामपुर क्षेत्र के विधायक ननकी राम कंवर से निवेदन है कि नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए कष्ट करें लेमरू क्षेत्र आपका सदैव आभारी रहेगा।
आपके प्रयासों से हमे 102 एम्बुलेंस की सुविधा फिर से उपलब्ध हुई जिसके लिए समस्त क्षेत्र वासी आपको हृदय से नमन करता है आने वाले समय मे हमारी बुनियादी सुविधाओं को लेकर हमारी समस्याओं का समाधान करते रहे यही आपसे अनुरोध है।





