Uncategorized

बारिश और तेज हवा के बीच दो जगह निकले विशालकाय अजगर, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू..देखो वीडियो…

पुरानी बस्ती में मीटर बोर्ड के पास मिला 8 फीट का अजगर, CMPDI कॉलोनी में भी पहुंचा विशालकाय सांप; समय रहते टला हादसा….

Korbavani.com। जिले में लगातार बारिश और तेज हवाओं के बीच वन्यजीवों के आबादी क्षेत्र में पहुंचने की दो घटनाएं सामने आईं। गुरुवार रात पुरानी बस्ती और CMPDI कॉलोनी मानिकपुर में विशालकाय अजगर मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी और उनकी टीम ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर अजगरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।पहली घटना रात करीब 9:30 बजे पुरानी बस्ती की है। यहां बिजली के मीटर बोर्ड के पास करीब 8 फीट लंबा अजगर बैठा दिखाई दिया। बिजली के उपकरणों के नजदीक अजगर की मौजूदगी से किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई। स्थानीय निवासी विकास सिंह ने इसकी सूचना जितेंद्र सारथी को दी। सूचना मिलते ही वे लगातार हो रही बारिश के बीच मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित थैले में रखा। इसके बाद उसे प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।बताया गया कि बस्ती के लोगों ने अजगर को नजदीकी नदी की ओर से आते हुए देखा था। रेस्क्यू के दौरान बिजली के मीटर और तारों के आसपास उसकी मौजूदगी से करंट लगने का खतरा भी बना हुआ था। समय पर कार्रवाई होने से संभावित हादसा टल गया और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।वहीं दूसरी घटना रात करीब 10:30 बजे CMPDI कॉलोनी मानिकपुर में सामने आई। यहां आर. लक्ष्मण ने कॉलोनी में विशालकाय अजगर के प्रवेश करने की सूचना दी। जितेंद्र सारथी ने तत्काल अपनी टीम के सदस्य बॉबी श्रीवास को मौके पर भेजा। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू कर उसे भी सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती मौसम प्रणाली के प्रभाव से कोरबा जिले में बादल, बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। ऐसे मौसम में वन्यजीव भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में अपने प्राकृतिक रहवास से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच सकते हैं।जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की कि वन्यजीवों को देखकर घबराएं नहीं और न ही उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें। ऐसी स्थिति में तत्काल रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों और आम लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वन्यजीव रेस्क्यू हेल्पलाइन: 8817534455, 7999622151

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button