Uncategorized

Korba Breaking- कोरबा में राजस्व विभाग में फेरबदल, दो निरीक्षकों के बदले मंडल…

Korbavani.com। राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन ने दो राजस्व निरीक्षकों के मंडल प्रभार में बदलाव किया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के आदेशानुसार यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। जारी आदेश के तहत जयपाल सिंह को करतला तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल से हटाकर दीपका तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नीलकंठ यादव को दीपका तहसील से स्थानांतरित कर करतला तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल का प्रभार दिया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बदलाव के तहत दोनों अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button