Korbavani.com। शहर के घंटाघर में नगर निगम द्वारा स्थापित किया गया विशाल तिरंगा कुछ ही महीनों में फटकर क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। देश की आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज इस हालत में लटकता नजर आने से नगर निगम की व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल खड़े हो गए हैं। घंटाघर परिसर में बड़े आकार का तिरंगा लगाए जाने के बाद इसे शहर की खूबसूरती और देशभक्ति का प्रतीक बताया गया था। बताया जा रहा है कि इसे लगाने में बड़ी राशि खर्च की गई थी। इसके बावजूद कुछ ही महीनों में तिरंगे का कपड़ा फट जाना निर्माण और सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। तस्वीर में तिरंगे का कपड़ा फटा हुआ दिखाई दे रहा है। हवा में लहराने वाला राष्ट्रीय ध्वज अब अस्त-व्यस्त हालत में लहरा रहा है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर तिरंगे के लिए किस गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है। शहरवासियों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज के मामले में लापरवाही गंभीर विषय है। यदि मौसम की वजह से तिरंगा क्षतिग्रस्त हुआ, तो उसकी नियमित निगरानी क्यों नहीं की गई? वहीं यदि तिरंगा लगाने और उसके रखरखाव पर लाखों रुपये खर्च हुए हैं, तो इतनी कम अवधि में इसकी हालत खराब होने की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। अब लोगों ने नगर निगम से तिरंगे की लागत, गुणवत्ता, स्थापना और रखरखाव पर खर्च की गई राशि की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही क्षतिग्रस्त तिरंगे को तत्काल सम्मानपूर्वक हटाकर नया तिरंगा लगाने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग उठ रही है। राष्ट्रीय ध्वज की यह तस्वीर व्यवस्था के उन दावों पर भी सवाल खड़ा कर रही है, जिनमें शहर के सौंदर्यीकरण और विकास पर बड़ी राशि खर्च करने की बात कही जाती है। जरूरत इस बात की है कि मामले में केवल नया तिरंगा लगाने तक सीमित कार्रवाई न हो, बल्कि गुणवत्ता और जिम्मेदारी की भी जांच हो। वहीं इस संबंध में जब आयुक्त ओर महापौर से संपर्क किया गया उन्होने फोन नहीं उठाया…
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- सेप्टिक टैंक में मिला महिला का सड़ा-गला शव, सनसनीखेज खुलासे के बाद फरार पति अंबिकापुर से गिरफ्तार…
18 hours ago
इंसानों के बीच भटकता पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, ग्रामीणों ने नहीं छेड़ा तो सुरक्षित हुआ रेस्क्यू, जंगल में मिली नई जिंदगी.. देखें वीडियो…
20 hours ago


