Uncategorized

Korba Breaking- सेप्टिक टैंक में मिला महिला का सड़ा-गला शव, सनसनीखेज खुलासे के बाद फरार पति अंबिकापुर से गिरफ्तार…

Korbavani.com। श्यांग थाना क्षेत्र के पंचायत बरपाली गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे उसके पति को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतका संतोषी उरांव (35) का सड़ा-गला शव उसके ही घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद से पुलिस आरोपी पति मनोज उरांव की तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्यांग पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मनोज उरांव को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोरबा लाया गया है, जहां पुलिस उससे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर संतोषी और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट की गई और उसकी मौत के बाद शव को घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में मौत के वास्तविक कारण और शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button