Korbavani.com। पसान थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में डॉग स्क्वायड के (बाघा) ने अहम भूमिका निभाई और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को लोकडहा उरांवपारा निवासी सुखमनिया एक्का की हत्या कर दी गई थी। मामले में पसान थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 254/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मृतिका शराब पीने की आदी थी और आरोपी सहस राम मिंज (38), निवासी लोकडहा उरांवपारा के घर जाकर उसकी पत्नी तथा छोटे भाई की पत्नी के साथ शराब पीती थी। आरोपी द्वारा कई बार उसे अपने घर के लोगों के साथ शराब नहीं पीने की बात कहकर समझाया और डांटा गया था। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी सहस राम मिंज बकरी चराकर शाम को घर लौटा। उस समय उसकी पत्नी, छोटे भाई की पत्नी और मृतिका सुखमनिया एक्का घर में मौजूद थीं और तीनों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई। इस दौरान आरोपी ने मृतिका को डांटकर घर से जाने के लिए कहा। बताया गया कि मृतिका वहां से अपने चाचा के घर की ओर जाने लगी। इसी दौरान आरोपी ने उसका पीछा किया और मुड़हीकुवां खेत के पास सुनसान स्थान पर पहुंचकर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही पसान पुलिस ने जांच तेज की। डॉग स्क्वायड के बाघा की मदद से घटनास्थल से मिले सुरागों को खंगाला गया, जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर सहस राम मिंज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या की घटना स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। मामले की विवेचना जारी है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




