Uncategorized

21 अक्टूबर से तीन रेत खदानों पर लगेगी ऑनलाइन बोली- कुदमुरा, चारपारा और भिलाईखुर्द के उत्खनन पट्टे के लिए रिवर्स ऑक्शन…

Korbavani.com । जिले में रेत खदानों के उत्खनन पट्टे के आबंटन की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने जा रही है। खनिज शाखा, कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत चतुर्थ चरण में जिले की तीन रेत खदानों के लिए इलेक्ट्रॉनिक नीलामी यानी रिवर्स ऑक्शन कराया जाएगा, इस प्रक्रिया में कुदमुरा, चारपारा और भिलाईखुर्द स्थित रेत खदानों के उत्खनन पट्टे का आबंटन किया जाना है। कुदमुरा खदान तहसील भैसमा, चारपारा तहसील दर्री और भिलाईखुर्द तहसील कोरबा क्षेत्र में स्थित है। निर्धारित पात्रता और शर्तें पूरी करने वाले इच्छुक बोलीदार नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे, ई-नीलामी के लिए बोली की शुरुआत 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से होगी। ऑनलाइन बोली में भाग लेने की अंतिम समय-सीमा 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बोलीदारों की पेशकश के आधार पर उत्खनन पट्टे के आबंटन की कार्रवाई की जाएगी।नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक बोलीदारों को पात्रता, नियम-शर्तों, प्रक्रिया और संबंधित खदानों की विस्तृत जानकारी एमएसटीसी के आधिकारिक पोर्टल से प्राप्त होगी। इसके अलावा जिले की वेबसाइट और छत्तीसगढ़ खनिज विभाग की वेबसाइट पर भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। विस्तृत जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय की खनिज शाखा, संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत भवन के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है। नीलामी से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7587350731 पर संपर्क किया जा सकता है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button