Uncategorized

Korba Breaking- मानिकपुर पंचायत में पति-पत्नी विवाद में महिला की मौत, गुस्से में उठाया खौफनाक कदम…

मानिकपुर पंचायत के गांधी चौक क्षेत्र में हुई घटना, मृतका संगीता मरावी की मौत से इलाके में सनसनी

Korbavani.com। जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर के गांधी चौक इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद गुस्से में आए पति बलिराम मरावी पर पत्नी की मौत का आरोप लग रहा है। घटना में मृतका की पहचान संगीता मरावी, पति बलिराम मरावी, निवासी दमऊकुड़ा गांधीनगर पंचायत मानिकपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद मामला गंभीर रूप ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button