Uncategorized

बिंझरा जनपद उपचुनाव में युवा कांग्रेस की एंट्री, राजेश सिंह को बनाया प्रत्याशी…

Korbavani.com। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत बिंझरा जनपद क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। जनपद सदस्य के रिक्त पद के लिए 1 जून को मतदान होना है, जबकि 18 मई नामांकन दाखिले की अंतिम तिथि रही। चुनाव मैदान में विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बाद अब युवा कांग्रेस ने भी चुनावी मुकाबले में सक्रिय दखल देते हुए अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। युवा कांग्रेस ने बिंझरा के वर्तमान उपसरपंच राजेश सिंह को जनपद सदस्य पद का प्रत्याशी घोषित किया है। क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे राजेश सिंह युवाओं के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं। उनके नामांकन के बाद युवा वर्ग में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समर्थकों का दावा है कि स्थानीय मुद्दों और युवाओं की भागीदारी को लेकर राजेश सिंह को व्यापक समर्थन मिल रहा है।चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस संगठन जहां प्रत्यक्ष रूप से दूरी बनाता नजर आ रहा है, वहीं युवा कांग्रेस ने स्वतंत्र रूप से सक्रियता दिखाते हुए चुनावी रणनीति तेज कर दी है। इससे मुकाबला अब त्रिकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है।युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह पाल ने कहा कि बिंझरा जनपद उपचुनाव में युवा कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता राजेश सिंह के समर्थन में सक्रिय रहेगा और युवाओं की भागीदारी इस चुनाव में निर्णायक साबित होगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button