Uncategorized

Korba Breaking- जर्जर – बदहाल सड़क ने छीनी जिंदगी, गड्ढे में फिसली बाइक, ट्रेलर तले कुचलकर SECL कर्मी की मौत…

Korbavani.com। कुसमुंडा क्षेत्र के भुट्टा चौक में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।जानकारी के अनुसार बांकी मोगरा निवासी दुखीराम अपनी बाइक से इमलीछापर चौक से कुसमुंडा खदान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भुट्टा चौक के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिरते ही बगल से गुजर रहे एक भारी ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस व डायल 112 को सूचना दी गई। घायल कर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति को हादसे की मुख्य वजह बताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि भुट्टा चौक में लंबे समय से बड़े गड्ढे बने हुए हैं और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से हादसों का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं क्षेत्रवासियों ने जल्द सड़क मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button