Korbavani.com। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रोजेक्ट आरोग्य के अंतर्गत मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों, खासकर जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और मलेरिया की रोकथाम पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर यह अभियान इस वर्ष की थीम “मलेरिया का खात्मा संभव है: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” के तहत चलाया गया। इसका उद्देश्य मलेरिया की शीघ्र पहचान, सही जानकारी प्रदान करना, लोगों की आदतों में सकारात्मक बदलाव लाना और गांवों तक सीधे स्वास्थ्य सहायता पहुंचाना था।प्रोजेक्ट आरोग्य के अंतर्गत पिछले एक वर्ष में 1.4 लाख से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई हैं। घर-घर जाकर जागरूकता अभियान, सामुदायिक बैठकों और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को मलेरिया के शुरुआती लक्षण जैसे बुखार, ठंड लगना और अत्यधिक पसीना आने के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित हो सके। साथ ही मलेरिया से जुड़ी भ्रांतियों और गलत धारणाओं को भी दूर किया जा रहा है। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि सशक्त और स्वस्थ समुदाय ही देश के विकास की नींव हैं। प्रोजेक्ट आरोग्य के माध्यम से हम स्थानीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहे हैं। हमारा ध्यान बीमारी की रोकथाम, समय पर उपचार और लोगों की भागीदारी पर है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और जागरूकता के जरिए हम एक मजबूत और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस अभियान के तहत मच्छरदानी के नियमित उपयोग और आसपास पानी जमा न होने देने जैसे बचाव उपायों पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर खास ध्यान केंद्रित किया गया। उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री, पोषण सहायता तथा मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।बालको ने मोबाइल हेल्थ वैन भी शुरू की हैं, जिनके माध्यम से दूरस्थ गांवों तक सीधे स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। वित्त वर्ष 2026 में 25,000 से अधिक लोगों को इसका लाभ मिला है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के जरिए बालको ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार काम कर रहा है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर भालुओं का हमला, किशोरी समेत दो गंभीर घायल…
34 minutes ago
प्रशासन गांव के द्वार- पंचायत जल्के शिविर में 525 आवेदन, कई समस्याओं का तत्काल निराकरण…
24 hours ago


