Korbavani.com। सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण हादसे की उच्च स्तरीय जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। बॉयलर यूनिट–1 में तकनीकी खराबी के चलते हुए इस हादसे में 34 श्रमिक प्रभावित हुए थे, जिनमें कई की जान भी चली गई। घटना ने पूरे क्षेत्र में गंभीर चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर संभाग के आयुक्त द्वारा जांच अधिकारी नियुक्त कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन ने आम नागरिकों, प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित पक्षों से साक्ष्य व दस्तावेज आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयुक्त कार्यालय, बिलासपुर संभाग में सुनवाई निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय पर उपस्थित होकर दुर्घटना से जुड़े तथ्य, प्रमाण या महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच का मुख्य उद्देश्य हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा करना, जिम्मेदार व्यक्तियों की जवाबदेही तय करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना है। इसके लिए आमजन से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
3 hours ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
3 hours ago


