Korbavani.com- कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा स्थित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कार्यालय में विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम का जन्मदिन उत्साह और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर खुशियां साझा कीं तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए सेवा कार्यों से भी जोड़ा गया। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने मरकाम के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधियों का जीवन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
3 hours ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
3 hours ago


