Korbavani.com। न्याय के मंदिर कहे जाने वाले थाने में जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो आम आदमी आखिर कहां जाए? कोरबा जिले से पुलिसिया बर्बरता की एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, धनुवारपारा (रानी रोड) निवासी राजेश मतवानी वर्ष 2022 में अपने पिता की सड़क दुर्घटना के मामले में जांच और कार्यवाही की जानकारी लेने कोतवाली थाना पहुंचा था। लेकिन उसे क्या पता था कि मदद की उम्मीद लेकर जिस पुलिस के पास वह गया है, वही उसकी जिंदगी पर भारी पड़ जाएगी। पीड़ित के चाचा श्रीचंद मतवानी द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायत पत्र में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि कोतवाली थाना के 4-5 पुलिसकर्मियों ने राजेश को घेर लिया, उसके साथ गाली-गलौज की और बेरहमी से लात-घूंसों से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट इतनी खौफनाक थी कि राजेश के बाएं पैर की जांघ की हड्डी (फीमर) तक टूट गई। गंभीर हालत में उसे तत्काल जिला चिकित्सालय कोरबा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और लंबे समय से पुलिस उन्हें जांच के नाम पर गुमराह कर रही थी। जब राजेश ने सीसीटीवी फुटेज जांचने और उचित कार्रवाई की मांग की, तो पुलिस ने वर्दी की धौंस दिखाते हुए उस पर हमला कर दिया।इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के लिए टीम गठित कर दी है। अब देखना होगा कि पीड़ित युवक को न्याय मिल पाता है या नहीं। साथ ही, कोतवाली थाना में लंबे समय से जमे कई पुलिसकर्मियों जमे हुए हैं। उन पुलिसकर्मियों की तबादले की मांग भी जोर पकड़ने लगी है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




