Uncategorized

कोरबा में 29-30 मार्च को छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का तृतीय वार्षिक सम्मेलन, कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल…

Korbavani.com। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ द्वारा कोरबा में तृतीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 29 एवं 30 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह दो दिवसीय सम्मेलन परिवहन नगर स्थित वार्ड क्रमांक 15, न्यू पानी टंकी परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिदिन सायं 4 बजे से किया जाएगा, जिसमें जिले सहित प्रदेश भर के वितरक एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजुदेवी राजपूत करेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री (भाजपा) ऋतु चौरसिया, भाजपा के जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद प्रेमलता बंजारे एवं पार्षद रामकुमार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। सम्मेलन में अखबार वितरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत करने एवं वितरकों के हितों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाने की संभावना है।संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू एवं सचिव जयसिंह नेताम ने सभी संबंधितों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button