Korbavani.com- कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्राम कसरेंगा से दादर खुर्द गवना कराकर लौट रहा एक चारपहिया वाहन (CG 11 BJ 9084) डबरीपारा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।वाहन में करीब एक दर्जन लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे अधिक संख्या में थे। हादसे में एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बांकी मोंगरा स्थित एसईसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही दर्री पुलिस भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
12 hours ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
12 hours ago


