Korbavani.com- जिले के कोरकोमा क्षेत्र स्थित कुदमुरा समिति उपार्जन केंद्र में जंगली हाथी के हमले से मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 2 बजे अचानक पहुंचे जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कर्मचारियों ने क्षेत्र में लंबे समय से हाथियों की आवाजाही के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताई है। सूचना मिलने पर प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


