Uncategorized

कटघोरा वन मंडल की पहल: गुरसिया में वनाग्नि रोकथाम पर जनजागरूकता अभियान, विधायक ने दिलाई सामूहिक शपथ…

Korbavani.com। वन मंडल कटघोरा अंतर्गत वन परिक्षेत्र एतमानगर के ग्राम पंचायत गुरसिया में 14 फरवरी 2026 को साप्ताहिक बाजार स्थल पर वनाग्नि की रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वन मंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। मुख्य अतिथि के रूप में पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा की अध्यक्ष माधुरी देवी, स्थानीय जनपद सदस्य, वन परिक्षेत्र एतमानगर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंच, लघु वनोपज समिति के प्रबंधक एवं सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक यामिनी पोर्ते ने की।कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच द्वारा वनाग्नि रोकथाम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जंगलों की सुरक्षा और सतर्कता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने वन संपदा को क्षेत्र की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी उपस्थित लोगों को वनाग्नि रोकने और जंगलों की रक्षा करने की शपथ दिलाई। साथ ही वन परिक्षेत्र एतमानगर में कार्यरत अग्नि प्रहरियों को अग्नि सुरक्षा गणवेश वितरित किए गए। अंत में प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक यामिनी पोर्ते ने जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी एतमानगर संतोष कुमार कांत सहित वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button