Korbavani.com। जिले में कृषि योजनाओं की पहुंच बढ़ाने और पात्र किसानों को लाभ से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक 20 दिवसीय ग्राम स्तरीय कृषक चौपाल अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर अभियान के चौथे दिन 90 ग्राम एवं ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित किए गए। चौपाल के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एफपीओ से नए किसानों को जोड़ने, ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन, तिलहन और मक्का को बढ़ावा देने, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर विस्तार, किसान समृद्धि योजना के तहत नलकूप स्थापना, शाकंभरी योजना के अंतर्गत पंप वितरण, कृषि यंत्रीकरण योजना तथा आगामी खरीफ फसलों के क्लस्टर चयन और अग्रिम खाद उठाव संबंधी जानकारी दी गई। किसानों से मौके पर आवेदन और मांग पत्र भी प्राप्त किए गए।जिलेभर में आयोजित चौपालों में कुल 3197 किसानों ने भाग लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 376, किसान क्रेडिट कार्ड के 86 और फार्मर रजिस्ट्री के 198 आवेदन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सिंचाई क्षेत्र विस्तार, कृषि यंत्रीकरण एवं अन्य योजनाओं के तहत 329 आवेदन प्राप्त हुए।कटघोरा विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंघली तथा कोरबा विकासखंड की ग्राम पंचायत कुदुरमाल सहित अन्य पंचायतों में किसानों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कृषि विभाग अधिकारी देवेंद्र कंवर ने बताया कि अभियान के आगामी चरणों में भी ग्राम पंचायतवार चौपाल आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


