Uncategorized

लालपुर के ठिर्रीआमा आंगनबाड़ी में बच्चों का वजन-ऊँचाई मापन के साथ हुआ आयोजन…

Korbavani.com- कोरबा जिले के ग्राम पंचायत लालपुर में 10 फरवरी मंगलवार को सेक्टर ऐतमानगर अंतर्गत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र ठिर्रीआमा में बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आसपास के चार आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी सहायिकाएं शामिल रहीं। इस दौरान बच्चों का वजन एवं ऊँचाई मापी गई, ताकि उनके पोषण स्तर की जानकारी ली जा सके। साथ ही बच्चों के लिए तेव्हार मनाया गया, जिसमें सहायिकाओं और स्थानीय महिलाओं ने मिलकर बच्चों को खुशी भरा माहौल दिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच धनेश्वर सिंह ओरकेरा की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों का स्वस्थ रहना जरूरी है और आंगनबाड़ी केंद्र इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं।कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button