Uncategorized

Korba Breaking- रिसदा चौक से लालघाट चेक पोस्ट मार्ग रहेगा अस्थायी रूप से बंद, 21 से 24 जुलाई तक ड्रेनेज कार्य के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू…

Korbavani.com- भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा रिसदा चौक से लालघाट चेक पोस्ट तक ड्रेनेज सुधार कार्य किया जाएगा। यह कार्य 21 जुलाई से 24 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसके चलते इस मार्ग पर आवागमन आंशिक रूप से अवरुद्ध रहेगा।बालको प्रबंधन ने जानकारी दी कि कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। जिला परिवहन विभाग कोरबा की अनुमति अनुसार सभी छोटे-बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि ड्रेनेज सुधार कार्य को तय समयसीमा के भीतर और पूरी सुरक्षा के साथ पूर्ण किया जाएगा तथा कार्य के उपरांत मार्ग का शीघ्र पुनर्निर्माण भी कराया जाएगा। बालको हमेशा से क्षेत्रीय विकास, अधोसंरचना सुधार और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य करता आया है। नागरिकों से अपील की गई है कि निर्धारित कार्य अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग करें।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button