Uncategorized

Korba Breaking- टॉप इन टाउन होटल के सफाईकर्मी ने खिड़की से घुसकर महिला डॉक्टर से की जबरदस्ती, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल…

Korbavani.com- शहर के प्रतिष्ठित टॉप इन टाउन होटल में एक महिला डॉक्टर के साथ अनाचार की कोशिश की सनसनीखेज घटना सामने आई है। होटल में ठहरी शक्ति जिले की महिला डॉक्टर के कमरे में रात करीब 12 बजे होटल के सफाईकर्मी ने खिड़की से घुसकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। आरोपी ने महिला को चाकू दिखाकर धमकाया, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला डॉक्टर कमरे नंबर 122 में ठहरी हुई थीं। आरोपी राजा खड़िया होटल का ही सफाईकर्मी है और घटना के समय नशे की हालत में था। वह चुपचाप खिड़की से कमरे में घुसा और डॉक्टर से अनाचार की कोशिश की। डॉक्टर के विरोध और चीख-पुकार के बाद अन्य मेहमान और कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने राजा खड़िया के खिलाफ अनाचार की कोशिश, धमकी, घुसपैठ और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस पूरे घटनाक्रम ने होटल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। होटल में ठहरे मेहमानों की सुरक्षा को लेकर कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं थी, जिससे नशे में धुत एक कर्मचारी आराम से महिला के कमरे तक पहुंच गया। पुलिस अब होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है। घटना ने शहर में होटलों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button