Korbavani.com- कोरबा थाना बांगो स्थित पुलिस बैरक में ड्यूटी उपरांत विश्राम कर रहे एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की नृशंस हत्या मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह हत्याकांड 9-10 मार्च 2023 की रात को घटित हुआ था, जब धारदार हथियार से किए गए हमले में एएसआई की मौत हो गई थी। मामले की विवेचना तत्कालीन एसपी यू. उदयकिरण के निर्देश पर कटघोरा एसडीओपी ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, बांगो थाना प्रभारी अभय सिंह बैस और साइबर टीम की निगरानी में की गई। ग्राम ठीहाईपारा, कोनकोना निवासी आरोपी को साइबर टीम की मदद से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया।प्रकरण में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा एच.के. रात्रे ने आरोपी को धारा 450 के तहत 7 वर्ष और धारा 302 के तहत आजीवन कारावास व जुर्माना की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष से अतिरिक्त लोक अभियोजक दिलीप झा ने प्रभावी पैरवी की।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




