Uncategorized

Korba Breaking- सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता ने महिला पंच को दी गाली, वीडियो वायरल-थाने में FIR दर्ज.. देखें वीडियो…

Korbavani.com- बांकीमोंगरा भाजपा नेत्री का मामला के बाद कुदमुरा भाजपा नेता नटवरलाल शर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने एक महिला पंच के सम्मान को सरेआम ठेस पहुंचाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें नेता महिला पंच को अपशब्द कहते और जान से मारने की धमकी देते सुना जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद करतला थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पूरा मामला 6 जून का है, जब कुदमुरा पंचायत की वार्ड क्रमांक 5 की पंच गीता यादव घरेलू कार्य के लिए रेत लेने मांड नदी किनारे पहुंची थीं। वहां मौजूद भाजपा नेता नटवर शर्मा ने गाड़ी से रेत भरने से मना कर दिया और कथित रूप से कहा, “ये मेरा खदान है, मैं जिसे चाहूं उसे रेत दूंगा।” विरोध करने पर उन्होंने महिला पंच को गंदी गालियां दीं और गाड़ी समेत गाड़ देने की धमकी दी। पंच गीता यादव की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(3) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। रिपोर्ट में उल्लेख है कि घटना के समय गांव के कई लोग, जिनमें संजू लहरे, द्वारका राठिया और एक नगर सैनिक भी शामिल थे, मौके पर मौजूद थे। स्थानीय लोग बताते हैं कि नटवर शर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है। इस बार सत्ता के नशे में उन्होंने एक निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि को भी नहीं बख्शा। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर भी दबाव बढ़ा है, लेकिन खनिज विभाग और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुदमुरा में पंचायत के नाम पर रेत घाट संचालित हो रहा है, लेकिन असल में कुछ रसूखदार लोग ही इस पर कब्जा जमाए हुए हैं। इस मामले ने सत्ता और प्रशासनिक संरक्षण के साए में चल रहे रेत कारोबार की सच्चाई को उजागर कर दिया है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button