Korbavani.com- ग्राम पंचायत सोनगुड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती लक्ष्मी सिंह तवंर ने लगातार दूसरी बार सरपंच पद पर भारी मतों से विजयी हुई। उन्होंने अपने समर्थन में मतदान करने वाले समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस दौरान ग्रामवासियों ने गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती लक्ष्मी सिंह तवंर कहा कि यह जीत मेरे लिए गर्व और सेवा का अवसर है। मैं आश्वस्त करती हूं आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ ग्राम के विकास, समृद्धि और उन्नति के लिए कार्य करूंगी। नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती तवंर ने यह भी कहा कि वे ग्रामवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी और पारदर्शी शासन के साथ क्षेत्र की बेहतरी के लिए कार्य करेंगी। ग्रामवासियों ने भी उनके समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए उनके नेतृत्व में विकास कार्यों की उम्मीद जताई।





