Uncategorized

ग्राम पंचायत अरसेना सरपंच प्रत्याशी की जीत के बाद नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती पवन कुमारी मंझवार ने लोगों का जताया आभार.. कहा मेरी जीत नहीं हम सब की जीत है..

Korbavani.com – कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत अरसेना में हुए सरपंच चुनाव में श्रीमती पवन कुमारी मंझवार ने लगभग 474 वोट से शानदार जीत दर्ज की। विजय की घोषणा के बाद उन्होंने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा, “यह जीत मेरे अकेले की नहीं, बल्कि पूरे जनता की है। मैं आपके विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूँ और वादा करती हूँ कि गाँव के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगी। गाँव में जीत का जश्न बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। समर्थकों ने अपने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया।गाँव के विकास को मिलेगी नई दिशा- नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती पवन कुमारी मंझवार ने चुनाव प्रचार के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा कि गई था। उनकी जीत से ग्रामीणों को अब पंचायत के विकास में तेजी आने की उम्मीद है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button