Uncategorized

ग्राम पंचायत चुईया के नव निर्वाचित सरपंच श्रीमती पूजा शिवराज सिंह राठिया ने मतदाताओं का जताया अभार..

Korbavani.com- कोरबा जनपद के ग्राम पंचायत चुईया के नव निर्वाचित सरपंच श्रीमती पूजा शिवराज सिंह राठिया ने पंचायत क्षेत्र की भ्रमण कर मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करने का कार्य कर रही है। वह इस दौरान क्षेत्र की जनता से जंहा मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त कर रही हैं। वहीं गांव के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी ले रही है। इसी इसी बीच उन्होंने पंचायत के कई गांवों में घर घर जाकर लोगों से मिली और समर्थन देने के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि यह उनका जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम है जिसके तहत वह लोगों से मिल रही हैं। कहा कि जनता ने जिस भरोसा के साथ मुझे अपना समर्थन और सहयोग दिया है। उस भरोसा पर खरा उतरने का प्रयास करती रहूंगी। चुनाव जीतने के बाद से वह लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रही हैं। मौके पर सरपंच पति शिवराज सिंह राठिया (पूर्व सरपंच) एवं पंचगण आदि उपस्थित थे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button