Uncategorized

भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत 48 हजार 116 वोटों से हुई विजयी..

Korbavani.com- नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा से महापौर की भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने एक बड़े लीडिंग वोट से जीत हासिल की है। कोरबा जिले में मतगणना प्रारंभ होने के शुरुआती दौर से ही संजू देवी राजपूत ने जो बढ़त बनानी शुरू की तो वह अंतिम छठवें राउंड की गिनती तक प्रत्येक बूथ में जारी रही। अंतिम घोषित परिणाम के अनुसार उन्होंने 48 हजार 116 मतों के बड़े अंतर से अपने करीबी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी को महापौर चुनाव में हराया है। संजू देवी राजपूत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के 45 पार्षद भी चुनाव जीत कर आए हैं। उक्त नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के 11 और निर्दलीय 11 पार्षद भी जीते हैं। विजयी प्रत्याशियों के जीत की खबर मिलते ही उनके परिजनों व समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी और वे अपने-अपने वार्ड में आभार जताने विजय जुलूस निकाल रहे हैं। प्ररिणाम पश्चात कोरबा विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मतगणना स्थल आईटी कॉलेज पहुंचे और उन्होंने भी संजू देवी राजपूत को जीत की बधाई दी। लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में यह पूरा चुनाव लड़ा गया और उन्होंने एक बार फिर पार्टी की एकजुटता और अपनी लोकप्रियता साबित कर दिखाई।

नगर निगम कोरबा में विजयी पार्षद प्रत्याशी- वार्ड क्रमांक 01- युगल किशोर (बीजेपी), वार्ड क्रमांक 02, ईश्वर पटेल (बीजेपी), वार्ड क्रमांक-03 मथुरा बाई चंद्रा (निर्दलीय),वार्ड क्रमांक04- रवि सिंह चंदेल (कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 05 तामेश अग्रवाल (निर्दलीय), वार्ड क्रमांक- 6 नूतन सिंह ठाकुर (बीजेपी), वार्ड 07 धनश्री (बीजेपी), वार्ड 08 रूबी देवी सागर (बीजेपी), वार्ड 09 राधा महंत (बीजेपी), वार्ड 10 उपेंद्र सिंह पटेल (बीजेपी), वार्ड 11 उरवशी राठौर (बीजेपी), वार्ड 12 सुलोचना यादव (बीजेपी), वार्ड 13 सुषमा साहू (बीजेपी), वार्ड 14 प्रभा टीकम राठौर (बीजेपी), वार्ड 15 प्रेमलता बंजारे (कांग्रेस), वार्ड 16 रामकुमार साहू (निर्दलीय), वार्ड 17 लक्ष्मण श्रीवास (बीजेपी), वार्ड 18 नरेंद्र देवांगन (बीजेपी), 19 मुकेश राठौर (कांग्रेस), वार्ड 20 चन्द्रलोक सिंह (बीजेपी), वार्ड 22 सुभाष राठौर भोलू (कांग्रेस), वार्ड 23 सुख सागर निर्मलकर (कांग्रेस), वार्ड 24 पंकज देवांगन (बीजेपी), वार्ड 25 अनुज जैसवाल (निर्दलीय), वार्ड 26 अब्दुल रहमान (निर्दलीय), वार्ड 27 वर्षा वैष्णव (बीजेपी), वार्ड 28 सिमरनजीत कौर (निर्दलीय), वार्ड 29 डॉ. गोपाल (कांग्रेस), वार्ड 30 धन कुमारी गर्ग (बीजेपी), वार्ड 31 अशोक चावलानी (बीजेपी), वार्ड 32 चंद्रकली जैसवाल (बीजेपी), वार्ड 33 नारायण कुर्रे (कांग्रेस), 34 सुनीता चौहान (बीजेपी), वार्ड 35 प्रताप सिंह कंवर (बीजेपी), वार्ड 36 अजय कुमार गौड़ (बीजेपी), वार्ड 37 ममता यादव (बीजेपी), वार्ड 38 चेतन सिंह मैत्री (बीजेपी), वार्ड 39 तरुण राठौर (बीजेपी), वार्ड 40 रजत प्रताप खूंटे (बीजेपी), वार्ड 41 मंगल राम वंदे (बीजेपी), वार्ड 42 सत्येंद्र दुबे (बीजेपी), वार्ड 43 हितानंद अग्रवाल (बीजेपी), वार्ड 44 कृपा राम साहू (कांग्रेस), वार्ड 45 बद्री किरण (कांग्रेस), वार्ड 46 चंदा देवी (बीजेपी), वार्ड 47 सीमाबाई कंवर (निर्दलीय), वार्ड 48 राधा बाई (बीजेपी), वार्ड 49 प्रीति शर्मा (निर्दलीय), वार्ड 50 सीता पटेल (निर्दलीय), वार्ड 51 फिरत राम साहू (बीजेपी), वार्ड 52 सरोज साहू (निर्दलीय), वार्ड 53 सम्मत कुंवर (बीजेपी), वार्ड 54 मुकुंद सिंह कंवर (बीजेपी), वार्ड 55 किशन लाल केवट (बीजेपी), वार्ड 56 विनम्र तिवारी (निर्दलीय), वार्ड 57 अजय कुमार चंद्रा (बीजेपी), वार्ड 58 सुखविंद्र कौर (निर्दलीय),वार्ड 59 जनक सिंह राजपूत (बीजेपी), वार्ड 60 कल्याणी बाई यादव (बीजेपी), वार्ड 61 भानुमति जैसवाल (बीजेपी), वार्ड 62 रामाधार पटेल (बीजेपी), वार्ड 63 गीता गभेल, (कांग्रेस), वार्ड 64 आरती सिंह,(बीजेपी), वार्ड 65 प्रेम कुमार साहू (बीजेपी), वार्ड 66 बहत्तर सिंह कंवर (निर्दलीय), वार्ड 67 अयोध्या बाई कंवर (कांग्रेस)

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button