Korbavani.com- कोरबा जिलान्तर्गत प्लांट में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर कुछ युवको की पिटाई करने का आरोप लगा था, जिसके अंतर्गत सुरक्षा कर्मियों एवं प्लांट कर्मियों द्वारा मिलकर नाबालिग सहित युवकों की पिटाई करने का आरोप लगा था। मामले में पीड़ितों ने बालको थाना में अपराध पंजीबद्ध करवाया था। पुलिस द्वारा पूरे मामले में कार्यवाही की गई है। पुलिस ने प्लांट के सुरक्षा में तैनात 5 कर्मियों के ऊपर कार्यवाही करते उन्हें गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने जांच के दौरान बलवा का धारा भी जोड़ा है। सुरक्षा कर्मियों के विरुद्ध 296, 115(2) एवं 192(2) धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए कार्यवाही की गई है। पुलिस जल्द ही मामले में न्यायलय में चार्ज शीट दायर करेगी।
















