Korbavani.com- सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले के पत्रकारों ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का गठन किया था, जिसका उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता को सशक्त और संगठित करना था। हालांकि, संगठन के आंतरिक मतभेदों और असहमति के चलते 6 महीने पहले 16 प्रमुख सदस्यों ने सामूहिक रूप से वर्तमान संरक्षक जगदीश भाई पटेल को इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले सदस्यों में पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष- कुश शर्मा और सचिव जितेंद्र सिंह राजपूत का नाम प्रमुख है। इनके अलावा प्रदीप मिश्रा, भोला केवट, गणेश सूर्यवंशी, आशा ठाकुर, संतोष सारथी, संगम दुबे, नागेंद्र पाल, नरेंद्र राठौर, मुकेश चौहान, दिब्येन्दु मृधा, द्वारका प्रसाद चंद्रमा, विजय सहीस, और बीएन नेताम ने भी संगठन को छोड़ने का निर्णय लिया था।
इस्तीफे के प्रमुख कारण– इस्तीफा देने वाले सदस्यों का कहना है कि संगठन के मूल उद्देश्यों से भटकाव, पारदर्शिता की कमी और नेतृत्व की कार्यशैली के प्रति असंतोष उनके इस कदम के पीछे प्रमुख कारण थे।
संगठन की दिशा पर सवाल– 16 सदस्यों के सामूहिक इस्तीफे के बाद संगठन की एकता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। 6 महीने बीतने के बाद भी संगठन अपनी स्थिरता बनाए रखने में संघर्ष कर रहा है। इस घटना ने न केवल संगठन के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगाया है, बल्कि जिले में डिजिटल पत्रकारिता की स्थिति और दिशा पर भी एक नई बहस छेड़ दी है। वही अब इस संगठन के किसी भी कार्यो से हमारा कोई लेना देना नही है । संगठन के कार्यो की सारी जिम्मेदारी उनके पदाधिकारियों की होगी।




