Uncategorized

जांजगीर-चांपा कॉग्रेस कार्यकर्ता करेंगे 24 जुलाई को विधानसभा घेराव बैठक सम्पन्न….

Korbavani.com – छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में बढ़ोत्तरी, अघोषित बिजली कटौती, लचर कानून व्यवस्था, अपहरण, लुटपाट, हत्या एवं आगजनी आदि के विरोध में कांग्रेस ने 24 जुलाई को दोपहर 1 बजे विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय जांजगीर चांपा में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी जांजगीर प्रशांत मिश्रा, चांपा विधायक व्यास कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, पामगढ़ विधायक शेषराज एवं सुरेश गुप्ता विशेषरूप से उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले से ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घेराव कार्यक्रम में शामिल हो। घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने जांजगीर चांपा जिले के विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, पार्षदगण सहित मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को 24 जुलाई 2024 दिन बुधवार को घेराव स्थल राजधानी रायपुर के मंडी गेट पंडरी तक दोपहर 12 तक ले जाना सुनिश्चित कर जिला कांग्रेस कार्यालय को सूचित करना सुनिश्चित करें।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button