Uncategorized

चौकी मोरगा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले 2 आरोपी को किया गिरफ्तार….

Korbavani.com- कोरबा जिले के चौकी मोरगा क्षेत्रांतर्गत अलग अलग दो मामले के प्रार्थी चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज करायें कि उनके नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गये है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चौकी मोरगा थाना बांगो में पृथक पृथक अपराध कमांक 0/2024 धारा 137 (2), बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अति.पु. अधीक्षक नेहा वर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर तथा थाना प्रभारी बांगो लक्ष्मण खुंटे को घटना के बारे में अवगत कराया गया उनके मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरी. नवीन पटेल के नेतृत्व में हमराह स्टाफ मोरगा के द्वारा आरोपियों की धर पकड़ के लिए रवाना हुए पुलिस के द्वारा 24 घण्टे के भीतर दोनो मामले के अपहृत बालिकाओं को दस्तयाब किया गया एवं एक प्रकरण के आरोपी धर्मेन्द्र शर्मा पिता लालजी शर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन माचाडोली थाना बांगो एवं विधि विरूद्ध बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां आरोपी धर्मेन्द्र शर्मा को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया एवं विधि विरूद्ध बालक को संप्रेक्षण गृह कोरबा में दाखिल किया गया है। उक्त मामले में उप निरी. नवीन पटेल, स.उ.नि. समेदास खाण्डेकर, प्रआर. 268 बलदेव सिंह, प्रआर. 417 सुरेष मणि सोनवानी, आर. 455 देवेन्द्र पैकरा, आर. 641 सरजीत सिंह, आर० 63 महिपाल सिंह, आर. 126 प्रशांत भास्कर का सराहनीय भूमिका रही।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button