कोरबा

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गुरसिया हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया वृक्षारोपण…

Korbavani.com- एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा जनपद क्षेत्र ग्राम पंचायत गुरसिया की हायर सेकेंडरी स्कूल में आज गुरुवार को वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद अध्यक्ष संतोषी पेंद्रो, भोला गोस्वामी, शिव लकड़ा सरपंच, रेंजर खाण्डे एवं वन विभाग कि टीम उपस्थित रहे, प्रिंसिपल कांवर वा शिक्षागण सहित स्कूल के बच्चे वृक्षारोपण में भाग लेकर पौधारोपण किया। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सफल हेतु सभी ने पौधों का रोपण किया गया। जिसमें आंवला, आम, नीम, जामुन, जाम, आदि के पौधे रोपित किए गए। साथ ही पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया। प्रकृति और माँ का करें सम्मान, आओ लगायें एक पेड़ माँ के नाम।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button