वनांचल क्षेत्र में नेटवर्क का है सबसे बड़ा समस्या नए टावर लगने एवं नेटवर्क रेंज बढ़ने से नागरिकों को होगी सुविधा..
Korbavani.com – बीएसएनएल की संभागीय स्तर पर 10 जुलाई बुधवार को बिलासपुर में टीएसी मेंबरों की बैठक हुई, बैठक में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा बैठक में शामिल हुए, बैठक के दौरान प्रशांत मिश्रा ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभाग की सुविधा और समस्याओं के बारे में सुझाव दिए । जिसमे मनेंद्रगढ़ जिले के दूरस्थ सोनहत जनकपुर क्षेत्र के मोबाइल कवरेज की समस्याओं की चर्चा की । जीपीएम जिले के बसंतपुर और कारीआम में नए टावर लगाने । केवची के टावर के कवरेज को बढ़ाने ताकि अमरकंटक तक आसानी से कवरेज मिल सके । बस्ती बगरा से उड़ान तेलसरा, वन क्षेत्रों को कनेक्टिविटी से जोड़ने का प्रस्ताव रखा । मड़ई ,चोटिया, मोरगा से अंबिकापुर तक कवरेज की व्यवस्था की जाए । बीएसएनएल की सुविधाओं में सुधार और इंटरनेट की दरों को कम करके अच्छी सुविधा प्रदान की जाए ताकि निजी कंपनी से मुकाबला कर सकते हैं । विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 4G टावर के प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी गई और आने वाले समय में सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन दिलाया गया । बैठक में बिलासपुर,सरगुजा,रायगढ़ संभाग के अधिकारी और टीएसी मेंबर शामिल हुए ।





