Korbavani.com – विशेष पिछड़ा जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर समाज कल्याण समिति अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर एवं अन्य विभागों को लिखित ज्ञापन देते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जन जाति के समाज के लोग धर्म परिवर्तन करते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए 24 जून सोमवार गांव में समाज के प्रमुख एवं वरिष्ठ नागरिक के साथ बैठक रखा गया जिसमें यह निर्णय लिया गया, कि छत कुंवर पिता बहोरन, अरूण पिता बहोरन, मनीषा पिता बहोरन, शिव कुमारी, पिता समार सिंह, कु. आरती, पिता स्व. कमल सिंह, निवासी ग्राम आंछीमार ग्राम पंचायत करूमौहा एवं बिहानूराम पिता सीताराम, निवासी डोंगाआमा, अंजली पिता विक्रम सिंह, निवासी- ग्राम पंचायत चिकनीपाली है, जो पहाड़ी कोरवा आदिवासी समाज विशेष पिछड़ी जनजाति के अन्तर्गत आते है। जिन्हें शासन के द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत् नौकरी सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलता है,जिसके अन्तर्गत इनमें से पांच को शिक्षक एवं दो लोगों को भृत्य के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। चूंकि उक्त सातों युवक-युवतियां अपना धर्म पहाड़ी कोरवा को त्याग कर ईसाई धर्म अपना लिये है। छत कंवर पास्टर है,जो अपने साथ शिव कुमारी एवं आरती सहित अन्य को लेकर रविवार को गांव में ही प्रार्थना सभा करते है। अपने साथ-साथ समाज एवं गांव के और लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित एंव प्रोत्साहित करते है । हमारे समाज को शासन के द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत् नौकरी सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलता है। बैठक के दौरान समाज के लोगों के द्वारा यह निर्णय लिया गया है, कि उक्त सातों युवक-युवतियों को ईसाई समाज अपनाने के कारण उन्हें शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाएं एवं लाभ न मिले, हमारे समाज में आक्रोश का माहौल है, जो एक गंभीर विषय है, और इस तरह से हमारे समाज का अपमान हो रहा है, और मान सम्मान को क्षति पहुंच रही है। कहीं ना कहीं जिला प्रशासन को इस और ध्यान देने की जरूरत है, जिससे जनजाति समाज कल्याण के लोगों को न्याय मिल सके। और धर्म परिवर्तन से बचाए जा सके।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
बालको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला..
September 10, 2024
Breking Korba- वनांचल क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो दर्जन से मवेशियों की हुई मौत…
August 21, 2024


