Korbavani.com- बालको थाना क्षेत्र मुख्य मार्ग में सड़क हादसा घटित हुआ है, जहां बालको सेक्टर 5 के पास दो वाहन आपस में जा भिड़े है। हादसे में दोनों वाहन चालको को गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकल बस स्टैंड की दिशा से आरहा था, इस दौरान स्टेट बैंक मोड़ के पास से आराही ई – व्हीकल में सवार युवती से जबरजस्त भिडंत हो गई। उक्त हादसे में युवती को काफ़ी गंभीर चोट आई है, जिनका उपचार निजी अस्पताल में जारी है। वहीं मोटरसाइकल चालक को भी गंभीर चोट आई है। सुचना मिलते ही बालको पुलिस भी मौके पर पहूंच अग्रिम कार्यवाही कर रही है।




