कोरबा

Korba Breking- जिले के पंचायत सचिव का पहला दिन रहा काम बंद कलम बंद आंदोलन, ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल से गांव में कामकाज पूरी तरह से ठप…

Korbavani.com- पंचायत सचिवों की 4 सूत्रीय मांग को लेकर आज से काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष ने बताया कि हमारी 4 सूत्रीय मांग है, जिस पर शासन प्रशासन की उपेक्षा व अनदेखी को देखते हुए पंचायत सचिवों द्वारा आईटीआई चौक के समीप अनिश्चितकालीन कलम बंद काम बंद हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा है। हड़ताल पर बैठे रहे और जमकर नारेबाजी करते रहे। पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने से शासन के महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास जैसे मनरेगा के कार्य, जन्म-मृत्यु पंजीयन, राशनकार्ड, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, पेयजल व्यवस्था, वन अधिकार पट्टा वितरण, ग्राम सभा समस्त निर्माण कार्य एवं लेखा-जोखा का कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहा है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button