Korbavani.com- कोरबा जिले के पंचायत सचिव के द्वारा कल यानी 24 जून सोमवार को अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद आंदोलन करते दिखेंगे, अपने मुख्य मांगों को लेकर सचिव संघ ने जिला प्रशासन को पिछले सप्ताह ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन आज दिनांक तक शासन-प्रशासन की ओर से उनके चार मांगों को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई, प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ सचिव द्वारा जिले के पांचो ब्लॉक के पंचायत सचिवों ने कल से काम बंद कलम बंद आंदोलन पर चले जाएंगे और ये अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी, और इसके तहत प्रधानमंत्री आवास, जन्म मृत्यु, पहचान पत्र बनाने के काम से लेकर मनरेगा तक का कामकाज ठप हो जाएगा। हड़ताल होने से ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीण को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।





