Korbavani.com- देश भर में मनाए जाने वाले संविधान दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा तहसील कार्यालय में 26 नवंबर मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इन कार्यक्रमों में एसडीएम और तहसील कर्मचारियों ने भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद भारतीय संविधान को प्राथमिकता पर रखने की शपथ ली। एसडीएम T.R. भरतद्वाज ने सभी कर्मियों को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया। नायब तहसीलदार सुमनदास मानिकपुरी सहित अनेक कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया।





