Uncategorized

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कोरबा में नि:शुल्क आयुर्वेद शिविर, ब्लड शुगर–बीपी जांच व परामर्श की सुविधा…

चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत 7 अप्रैल को निहारिका स्थित पतंजलि चिकित्सालय में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजन..

Korbavani.com । विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एक साथ, विज्ञान के साथ खड़े रहें” के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर दिनांक 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, निहारिका में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में नि:शुल्क रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) एवं ब्लड प्रेशर जांच के साथ आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।शिविर में छत्तीसगढ़ के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम के अनुरूप लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वे अंधविश्वास, टोना-टोटका जैसे भ्रामक उपायों से दूर रहकर वैज्ञानिक सोच अपनाएं और योग्य चिकित्सकों से उपचार कराएं।शिविर में आने वाले मरीजों को न केवल स्वास्थ्य जांच और उपचार मिलेगा, बल्कि उनके लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी। आवश्यकता एवं उपलब्धता के अनुसार दवाइयां भी नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। आयोजकों ने अंचलवासियों से अपील की है कि वे इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर समय निर्धारित किया जा सकता है, जिससे प्रतीक्षा से बचा जा सके।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button