Uncategorized

वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने पुलिस महानिदेशक और आईजी को कहा कि फ्लोरमैक्स से जुड़े महिलाओं का शिकायत सभी थानों चौकिया में सुना व लिया जावे..

Korbavani.com – छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने फोन के माध्यम से पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा व पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर संजीव शुक्ला को अवगत कराते हुए कहा कि कोरबा जिला सहित अन्य जिलों में फ्लोरमैक्स कंपनी से जुड़े महिला लीडरों के द्वारा स्व. सहायता समूह से जुड़े महिलाओं के साथ में ठगी किया गया है। फ्लोरमैक्स के लीडरों का सांठगांठ फाइनेंस कंपनी के लोगों से था। इसलिए महिलाओं को 5 से 10 मिनट के अंदर ठगी का शिकार हुए महिलाओं को लोन दिलाकर लोन के रकम से 30 हजार 300 रुपये प्रत्येक लोन पर प्राप्त करने के पश्चात 30 हजार रुपए का ही रसीद महिलाओं को दिया जाता था। यहीं से ठगी का शुरुआत हुआ है, सभी थाना चौकी क्षेत्र में अलग-अलग टीम लीडरों के द्वारा पैसा वसूलने का काम किया गया है। इसलिए सभी थाना चौकी क्षेत्र में प्रकरण दर्ज करना चाहिए ।

वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने कोरबा जिले सहित अन्य जिले के ठगी का शिकार हुई महिलाओं से अपील- आप लोग अपनी शिकायत लिखकर संबंधित थाना, पुलिस चौकी, पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को जरुर देवें। जिससे कितने महिलाओं के साथ में ठगी हुआ है और कौन-कौन फाइनेंस कंपनी ने महिलाओं को फाइनेंस किया है और कौन-कौन फाइनेंस इस ठगी में संलिप्त हैं। फ्लोरमैक्स कंपनी के किन-किन लोगों की संलिप्ता इस स्कैम में शामिल है। स्पष्ट रूप से समझ आएगा। आप लोग शासन- प्रशासन का मदद करिए और अपना शिकायत जरूर दर्ज कराइये। मैं भी उम्मीद करता हूं कि शासन प्रशासन आपकी शिकायतों पर त्वरित संज्ञान में लेकर कार्यवाही करेगी। ननकी राम कंवर ने यह भी कहा कि मैं सभी पीड़ित महिलाओं के साथ में हूं आप लोग अपना हौसला बुलंद करिए कोई भी अपने शारीरिक स्वास्थ्य से खिलवाड़ मत करिए हौसला बनाए रखिए आप लोगों की बातों को मैं प्रदेश सरकार सहित केंद्र सरकार तक जरूर पहुंचाऊंगा और मुझे पूरी उम्मीद है कि आप लोगों के साथ में जो भी अन्याय हुआ है उस अन्याय के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही होगी।

फ्लोरमैक्स से संबंधित कोरबा पुलिस नहीं कर रही है अपील- कोरबा जिले में प्रशासन की ओर से फ्लोरमैक्स के संबंध में अभी तक किसी प्रकार का पीड़ित महिलाओं को अपील नहीं किया गया है। कि आप लोग अपनी शिकायत पुलिस के पास जरूर दर्ज करावे और प्रशासन उस पर संज्ञान लेगा । इस कारण से ठगी का शिकार हुई महिलाओं का आंकड़ा अभी तक जिले में स्पष्ट रूप से नहीं आया है ।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button