Korbavani.com – पाली-तानाखार कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क का सिलसिला शुरू कर दिया गया हैं। वहीं 21 अक्टूबर शनिवार को ग्राम पंचायत पसान क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान नवरात्रि के सप्तमी मां काली एवं स्थानीय देव स्थल पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में मतदाताओं से सीधा जनसंपर्क कर उनका समर्थन मांगा। खास बात यह रही कि इस दौरान उनके साथ कारवां बढ़ता ही गया और लोग खुद-ब-खुद जुड़ते गए। भारी उत्साह देखा गया। लोग उन्हें समर्थन देने के लिए आगे आते गए। जनता का उत्साह देखने लायक रहा हैं। उनके साथ जनसंपर्क में स्थानीय कांग्रेस जुनेद खान, नीरज डेनियल, लेखराम अहीर, रिश्शु खान, सुरेंद श्याम, राधेश्याम यादव, समयलाल, अफरोज खान, अमोल सिंह, ईश्वर सिंह, रामबाई, लोकेश, काशी, शोभरान, गोपाल, रानू माधव व महिलाएं बड़ी संखा में शामिल रही।







