Korbavani.com- जिले की पोड़ी-उपरोड़ा जनपद क्षेत्र ग्राम पंचायत लालपुर एवं पाथा के सभा कक्ष में मितानीन दिवस मनाते हुए क्षेत्र के सभी मितानिनों को जनपद सदस्य भोला गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में साड़ी, श्रीफल भेंटकर मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया गया। मितानिन दिवस पर ग्राम पंचायत लालपुर एवं पाथा गांव की मितानिनों को श्रीफल व साड़ी देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम सरपंच,पंच व उपसरपंच भी मौजूद थे। इस मौके पर जनपद सदस्य भोला गोस्वामी ने कहा कि मितानिनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के मितानिन, पंच एवं ग्रामीण मौजूद थे।







