Korbavani.com- बुराई पर अच्छाई के जीत का पर्व विजयादशमीं को शहर में धूमधाम से मनाया गया। विजयादशमीं पर आज पुलिस लाइन में पुलिस ने शस्त्र पूजा की। दशहरा पर आज सुबह पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने शस्त्र पूजा की। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला सुबह पुलिस लाइन पहुंचे और यहां उन्होंने विधि विधान से शस्त्रों की पूजा अर्चना की और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। और हर्ष फायर भी किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने समस्त कोरबा जिलावासियों को विजयादशमी पर्व की अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।







