Uncategorized

कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान तेज, लालपुर बांगो बैठक में बूथ स्तर तक मजबूती पर फोकस…

Korbavani.com। संगठन सृजन अभियान के तहत ग्राम पंचायत लालपुर बांगो में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना तथा हर पंचायत स्तर पर बूथ अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष की नियुक्ति कर संगठन को मजबूत बनाना रहा। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशांत मिश्रा, बूथ प्रभारी राजूलखन पाल, डी.के. आदिले, मंडल प्रभारी अमरनाथ कैवर्थ, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोला गोस्वामी सहित मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रशांत मिश्रा का जन्मदिन भी सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। साथ ही लालपुर निवासी कौसल झा के एसआई प्रशिक्षण पूर्ण कर गांव लौटने पर पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी, बूथ अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button