कोरबा

कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कि पिछली सरकार विकास के नाम पर जनता को गुमराह की – भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल…

Korbavani.com- कटघोरा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल क्षेत्र के ग्राम पंचायत जेंजरा एवं पतरापाली के विभिन्न क्षेत्रों में गली-मोहल्ले में जाकर सियान, युवाओ एवं महिलाओं से मुलाकात कर जन आशीर्वाद लिए। साथ में भाजपा को समर्थन करने की अपील की। पंचायत के स्थानीय वासियों ने सड़क पानी, बिजली जैसे मूलभूत सुविधाओं को लेकर विभिन्न समस्याओं से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल को अवगत कराया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में न विकास कार्य हुआ और न ही जिला बनाया गया, कांग्रेस केवल ढिंढोरा पीटती है जबकि जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं। कांग्रेस के विधायक जनता का आवश्यक जन सुविधाएं देने में कोई सार्थक सरोकार नहीं केवल और केवल सत्ता में बने रहना और झूठी वाहवाही लुटकर कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार किया, अब कटघोरा की जनता निश्चित तौर पर बदलाव चाहती है। जनसंपर्क कार्यक्रम में कटघोरा मंडल मंडल सहित अनेको कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button